फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sifa won in women category and Manish won in men category

महिला में सिफा, पुरुषों में मनीष ने मारी बाजी

Fri, 08 Aug 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sifa won in women category and Manish won in men category
मेरठ..कंवलजीत..जीआईसी इंटर कॉलेज में कराटे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.....संवाद
मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को मंडलीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में बुलंदशहर की सिफा और पुरुष वर्ग में मेरठ के मनीष ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य उपकेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बुलंदशहर की सिफा, रजिया, गाजियाबाद की प्रेरणा कश्यप, मुस्कान, बुलंदशहर की अलीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेरठ की संध्या, गाजियाबाद की शिवांगी, मेरठ की श्रृद्धा, बुलंदशहर की मनीषा दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मेरठ के गुरुकुल सर्वोदय इंटर काॅलेज मेरठ के मनीष, कंवल, देव, मुकेश, बुलंदशहर के दीप, केशव, गाजियाबाद के अतुल पहले स्थान पर रहे। मेरठ के अंश, वंश, अंशुल, अंश वर्मा, गाजियाबाद के दिव्यांशु, सक्षम, बुलंदहशर के दीपांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेरठ के विक्की, सहदेव, राजीव, सालिक आदि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी आनंद कुमार ने सभी से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दिवाकर सिंह, कपिलकांत, द्रोणवीर, राजदीप आदि रहे। निर्णायक समिति में सिराज अहमद और उनकी टीम शामिल रही। मंडलीय टीम के चयनकर्ता दिवाकर सिंह, अशोक, अंजू आदि ने टीम का चयन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed