फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sidhu Tiger defeated Senior Smashers.

Meerut News: सिद्धू टाइगर ने सीनियर स्मेशर्स को हराया

Fri, 23 Oct 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Tiger defeated Senior Smashers.
-- हनी क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को दो मैच खेले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सीनियर स्मेशर्स और सिद्धू टाइगर यंग्स की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें सिद्धू टाइगर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 4 विकेट से मैच जीता।
सीनियर स्मेशर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 259 रन बनाए। इसमें विश्वेंद्र काजला ने 40, ओमकार सिंह ने 48, अभिराज ने 22, दिनेश ने 23 और हेडन ने 51 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रोहित कौशिक ने चार विकेट लिए। चार ओवर में 23 रन देकर उन्होंने यह विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धू टाइगर यंग्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से विधु ने 59 रन, रोहित ने 53 और दुष्यंत ने 58 रन की पारी खेली। प्रिंस ने भी 29 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभिराज ने 4 विकेट लिए।
विज्ञापन

-----
मेरठ चैंपियंस ने सिसोली इलेवन को हराया
मेरठ। हनी क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को एक अन्य मुकाबला सिसोली इलेवन और मेरठ चैंपियंस टीम के बीच हुआ। इसमें मेरठ चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट से जीत प्राप्त की। सिसोली इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। गेंदबाजी में मेरठ चैंपियंस की ओर से अंशुल, राहुल, सिद्धार्थ और सर्वेश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ चैंपियंस की टीम ने छह विकेट पर 233 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से राहुल ने 38, आकाश ने 74 रन की पारी खेली। सनी ने भी 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कपिल ने एक, शमशाद ने दो और उमर ने एक विकेट लिया। मैच के बाद दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed