फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   siddhu bhupendra hudda and other congress leaders stopped on up border while going to lakhimpur khiri

लखीमपुर बवाल: सहारनपुर में हिरासत में लिए गए सिद्धू, पंजाब सरकार के दो कैबिनेट मंत्री और चार विधायक भी शामिल

Thu, 07 Oct 2021 04:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 07 Oct 2021 04:20 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सिद्धू और कैबिनेट मंत्री राजा अमरेंद्र सिंह को पुलिस सरसावा की तरफ ले गई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को शामली में यूपी की सीमा पर रोक दिया गया है।

विज्ञापन
siddhu bhupendra hudda and other congress leaders stopped on up border while going to lakhimpur khiri
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर जा रहे पंजाब के कैबिनेट मंत्री राजा अमरेंद्र सिंह और परगट सिंह के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के चार विधायकों को हरियाणा के यमुनानगर और यूपी के सहारनपुर की सीमा पर भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सिद्धू की पुलिसकर्मियों से हुई बहस
हंगामे के सिद्धू की पुलिसकर्मियों से भी तीखी नोक-झोंक हुई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि आप लोग केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ कुछ नहीं कर सकते लेकिन हमें पीड़ित परिवारों का दुख साझा करने से रोक रह रहे हैं।
विज्ञापन


समर्थकों से वहीं रुकने की अपील की
पुलिस इन्हें बस द्वारा सरसावा की तरफ ले गई है। इस दौरान सिद्धू और राजा अमरेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों से वहीं रहने की अपील की और आगे नहीं आने के लिए कहा। इस पर समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए इस पर अपनी सहमति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेसी नेताओं को बॉर्डर पर रोका, हंगामा
शामली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने लखीमपुर खीरी कूच करने के लिए यूपी में प्रवेश करना चाहा, जिन्हें पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। करीब 2 घंटे के हंगामे के बाद कांग्रेसी लौट गए, जिसके बाद प्रशासन ने बॉर्डर पर यातायात बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed