{"_id":"5ecfffaa8ebc3e902f36d97d","slug":"siblings-found-corona-infected-in-mandavali-meerut-news-mrt483809199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावली में भाई-बहन मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावली में भाई-बहन मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के दो भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों ही मंडावली के रहने वाले हैं। इनमें से युवक नजीबाबाद के शहनाई बैंक्वेट हॉल और उसकी बहन अपने घर पर ही क्वारंटीन थी। दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भेजा गया है। जिले में अब तक कुल 85 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वर्तमान में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस 37 हो गए हैं।
जिले में चोरी-छिपे बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के अपने घरों को लौटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद भी प्रवासी मजदूर जिला प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अपने घरों को आ रहे हैं। जिनके संबंध में जानकारी मिलती है, प्रशासन उन्हें जिले के विभिन्न अस्थायी आश्रय स्थलों अथवा उनके घरों में ही क्वारंटीन कराकर उनके नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भिजवाता है। बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट इलाके मंडावली में दो संक्रमित केस और मिले हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों भाई-बहन मंडावली के रहने वाले हैं। इनमें से युवक नजीबाबाद के शहनाई बैंक्वेट हॉल और उसकी बहन अपने घर पर ही क्वारंटीन थी। दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद कॉविड हॉस्पिटल भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि मंडावली पहले से ही हॉट स्पॉट इलाका है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव सभी प्रवासी मजदूर हैं और सभी बाहरी जिलों अथवा राज्यों से आए हैं। इनमें एक गुजरात के सूरत शहर से और बाकी सभी एक्टिव पॉजिटिव मरीज मुंबई से लौटे हैं।