{"_id":"6843363f6eb7e6c31700eee4","slug":"shuttering-is-tied-waiting-for-lintel-to-be-installed-meerut-news-c-27-1-bij1007-151664-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटरिंग बंधी है... लिंटर डलने का इंतजार है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटरिंग बंधी है... लिंटर डलने का इंतजार है
Sat, 07 Jun 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम बांकपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी। संवाद
- फोटो : संवाद
कोतवाली देहात। ग्राम बांकपुर में पानी की टंकी का निर्माण तीन साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। छह माह से शटरिंग बंधी हुई है लेकिन लिंटर डलने का इंतजार है। ग्रामीणों ने टंकी निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
ग्राम बांकपुर में सन् 2022 से टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान टंकी का ढांचा बना दिया गया है। गत वर्ष नवंबर में लिंटर डालने के लिए शटरिंग भी बांध दी गई थी लेकिन इसके बाद से टंकी निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी गांव में नहीं आए हैं। शटरिंग बंधी हुई है लेकिन लिंटर नहीं डल पाया। अब शटरिंग भी जर्जर स्थिति में आ गई है। निर्माण स्थल के आसपास बच्चे खेलते हैं। किसी दिन बड़ी दुर्घटना को लेकर ग्रामीण चिंतित है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह, सुभाष सिंह आदि ने बताया कि टंकी निर्माण करने वाले अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन टंकी का कार्य रुका हुआ है।
ग्राम प्रधान खड़क सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन टंकी निर्माण का कार्य लगभग छह महीने से बंद पड़ा है। निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों को पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई है।