फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shrivanya Cricket Academy won the match by 39 runs.

Meerut News: श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी ने 39 रन से मैच जीता

Thu, 24 Sep 2026 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Shrivanya Cricket Academy won the match by 39 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे सेकेंड अचीवर्स कप में बृहस्पतिवार को युवा क्रिकेट एकेडमी और श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें श्रीवान्या एकेडमी की टीम ने 39 रन से मैच जीता।

श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। इसमें प्रतीक तोमर ने नाबाद 67, जयवर्धन ने 47, आरव ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में फैज, देव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर में 177 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन ने 53, जतिन ने 20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रखर विश्नोई ने 4, प्रतीक ने 3 विकेट लिए। श्रीवान्या एकेडमी की टीम ने 39 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रतीक व फाइटर ऑफ द मैच देव को चुना गया। इस मौके पर सोमपाल, ऋषभ व उमेश ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed