{"_id":"68fa4d2b8d7400c1aa08faf7","slug":"shriprakash-gupta-a-symbol-of-struggle-and-service-passes-away-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1009098-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संघर्ष और सेवा के प्रतीक श्रीप्रकाश गुप्ता का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संघर्ष और सेवा के प्रतीक श्रीप्रकाश गुप्ता का निधन
Thu, 23 Oct 2025 09:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
व्यापार जगत में शोक की लहर, आज गढ़ गंगा जाएगी शव यात्रा
-व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए जीवन समर्पित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री एवं संघर्षशील नेतृत्व के पर्याय रहे श्रीप्रकाश गुप्ता (93) का बृहस्पतिवार को अपने आवास में निधन हो गया। उनके निधन पर व्यापारी वर्ग में शोक है। साल-1980 से 2000 के मध्य उनके नेतृत्व में व्यापारी आंदोलन को नई दिशा और सम्मान मिला।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि श्रीप्रकाश गुप्ता 1986 से 1988 के बीच संगठन मंत्री रहे और फिर महामंत्री बने। वे संघर्षशील व्यापारी नेता थे। उनका कागज का भी व्यापार रहा और वर्तमान में सदर में बालाजी मंदिर के सामने प्रिंटिंग प्रेस है और वहीं पर आवास। शुक्रवार को निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और गढ़ गंगा पर जाकर रुकेगी। दवा एसोसिएशन में प्रदेश पदाधिकारी और संयुक्त व्यापार संघ पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में हुए सभी आंदोलन सफल रहे। वे संघर्षशील नेता के साथ नीति पारायण एवं निस्वार्थ समाजसेवी रहे। उन्होंने कभी पार्टी राजनीति की सीमाओं को नहीं अपनाया और हमेशा व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान को ही अपना लक्ष्य बनाया। व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले इस अदम्य योद्धा की कमी व्यापारी समाज लंबे समय तक महसूस करता रहेगा। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुधीर रस्तौगी, कमल ठाकुर, अंकुर गोयल, विकास गिरधर, अंकित गुप्ता, अपार मेहरा, अजय मित्तल व पवन मित्तल आदि ने शोक व्यक्त किया।