{"_id":"68bef684494029555b02c1fb","slug":"shringa-rishi-ashram-will-be-beautified-with-two-crores-narendra-kashyap-mawana-news-c-40-1-smrt1041-110019-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शृंग ऋषि आश्रम का दो करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण : नरेंद्र कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शृंग ऋषि आश्रम का दो करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण : नरेंद्र कश्यप
विज्ञापन
मंत्री नरेंद्र कश्यप श्रंगऋषि आश्रम पर निरीक्षण के दौरान पर्यटन अधिकारियों को विकास कार्य पारदा
- मंत्री ने किया शृंग ऋषि आश्रम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप सोमवार को महाभारत कालीन शृंग ऋषि आश्रम पर पहुंचें। उन्होंने निरीक्षण करने बाद आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृति के प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए पर्यटन विभाग के अधिकारियों से विकास कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि शृंग ऋषि आश्रम केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र नहीं है बल्कि महाभारत कालीन इतिहास का महत्वपूर्ण साक्ष्य भी है। इसके सौंदर्यीकरण के बाद यह स्थान धरोहर के रूप में शामिल होकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। साथ ही पुरातत्व विभाग के लिए स्थल बेहतर स्टडी सेंटर साबित होगा। जहां से प्राचीन संस्कृति और इतिहास पर शोध कार्य को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा शृंग ऋषि आश्रम के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शृंग ऋषि आश्रम परिसर में सत्संग भवन, मंदिरों के ऊपर लेंटर व जाली, बंदरों से बचाव के लिए टिन शेड, कोसी नदी का सौंदर्यीकरण, बढ़ला मार्ग पर शृंग ऋषि के नाम से गेट बनाया जाएगा। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर वाईपी शुक्ला व जेई ओमप्रकाश, आशीष वर्मा, धमेंंद्र, दीपिका सिंह को विकास कार्य गुणवत्ता से कराने के निर्देश दिए। वहीं पूर्व परीक्षितगढ़ मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता सुंदर चौधरी व ग्रामवासियों ने नरेंद्र कश्यप को भगवान शिव की मूर्ति भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह, भाजपा पूठी मंडल अध्यक्ष ललित त्यागी, भाजपा परीक्षितगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहनवीर सिंह, पूर्व पूठी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, प्रधान प्रमोद, अंकित त्यागी, गजेंद्र सिंह, जगदीश, सुशील चौधरी, नायब तहसीलदार अंकित तोमर, लीलापत कश्यप, कुलदीप चौधरी आदि रहे।