फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Ram Katha to be organised in Peerpur-Mandaura from 21st

Meerut News: पीरपुर-मंडौरा में श्रीराम कथा का 21 से आयोजन

Thu, 19 Feb 2026 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha to be organised in Peerpur-Mandaura from 21st
पीरपुर -मंडौरा में आयोजित होने वाली श्री राम कथा के बारे में जानकारी देते आयोजक। स्रोत : संवाद
दौराला। पीरपुर-मंडौरा में 21 से 27 फरवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन ग्रामीणों को आध्यात्मिक और भगवान राम के जीवन को जानने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि घरों में भारतीय संस्कृति के साथ संस्कार बने रहे। कथा की अमृत वर्षा व्यास आचार्य शांतनु करेंगे। बताया कि शांतनु महाराज ने अपना जीवन सनातन धर्म की कथा वाचन को समर्पित कर दिया है। उनके विचारों में सनातन आस्था प्रमुख है। राम कथा की अमृत वर्षा प्रतिदिन दोपहर से शाम 5:00 बजे तक होगी। बताया कि कथा के लिए लगभग सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी व्यवस्था की गईं हैं। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उत्सव सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed