फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Ram Charitra Utsav in Sardhana: Hanuman sets Lanka ablaze

सरधना में श्रीराम चरित्र उत्सव: हनुमान ने लंका दहन किया

Thu, 15 Oct 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Charitra Utsav in Sardhana: Hanuman sets Lanka ablaze
सरधना। रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में श्री रामा मंडल के कलाकारों ने लंका दहन तक की लीला का मंचन किया। इस दौरान हनुमान जी के समुद्र लांघने, अशोक वाटिका उजाड़ने और रावण की सभा में उसे सीख देने के प्रसंग दिखाए गए। कलाकारों ने हनुमान जी की वीरता, बुद्धिमत्ता और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति का सजीव चित्रण किया।
मंचन में दिखाया गया कि जामवंत के स्मरण कराने पर हनुमान जी ने विशाल रूप धारण किया। उन्होंने महेंद्र पर्वत से समुद्र की ओर छलांग लगाई। रास्ते में मैनाक, सुरसा और सिंहिका का सामना करते हुए वे लंका पहुंचे। लंका में उनकी भेंट विभीषण से हुई, जिन्होंने माता सीता के अशोक वाटिका में होने की जानकारी दी। हनुमान जी ने माता सीता को प्रभु श्रीराम की मुद्रिका दी और संदेश सुनाया। इसके बाद उन्होंने अशोक वाटिका के फल खाए और उसे उजाड़ दिया। रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर दिया।
विज्ञापन

अक्षय कुमार के मारे जाने पर मेघनाद ने हनुमान को ब्रह्मपाश से बांधा। रावण की सभा में हनुमान ने उसे सीता को लौटाने और श्रीराम की शरण में जाने की सलाह दी। रावण ने क्रोधित होकर पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। आग लगते ही हनुमान ने अपना रूप छोटा कर लंका में आग लगा दी, जिसमें विभीषण का घर सुरक्षित रहा। हनुमान ने माता सीता से चूड़ामणि लेकर वानर सेना के पास वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed