फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shri raam ke aadarsh saty ko jan

Meerut News: श्रीराम के आदर्श जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Thu, 22 Jan 2026 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
shri raam ke aadarsh saty ko jan
खंदक बाजार में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खंदक बाजार में हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर में एक भव्य हिंदू सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य भगवान श्रीराम के आदर्शों सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा एवं समरसता को जन जन तक पहुंचाना तथा समाज को सांस्कृतिक रूप से जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। स्वयंसेवकों ने सेवा भाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पूरे समर्पण से सेवा कार्य किया। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में विनोद त्यागी, राकेश जैन, संदीप पाकी, संजीव, प्रमोद, प्रेम, देवेंद्र, मनोज, पूनम, राजेश गुप्ता और आदेश त्यागी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed