फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Murari Lal Maheshwari Smriti, State Level Debate Competition 20

श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 20 को

Fri, 19 Jul 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shri Murari Lal Maheshwari Smriti, State Level Debate Competition 20
मेरठ। श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता विचार प्रवाह का प्रदेश स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तर पर यह प्रतियोगिता 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से रेलवे रोड चौराहे के पास स्थित डीएन डिग्री कॉलेज में आयोजित होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला समय-समय पर जागरूकता व समाजसेवा से जुड़े अनेक अभियान चलाता आ रहा है। अमर उजाला के अभियान मिशन अपराजिता की हर जगह प्रशंसा हो रही है। अमर उजाला अब विद्यार्थियों को सामाजिक विषय पर विचार व्यक्त करने के लिए मंच देने जा रहा है। इसके लिए श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पहले जिलास्तर, फिर मंडल स्तर व इसके बाद राज्यस्तर पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

जिला स्तर प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी मंडल स्तर तथा मंडल स्तर की प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। हर कॉलेज से प्रतियोगिता के विषय के पक्ष और विपक्ष में एक-एक छात्र शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता का विषय ‘क्षेत्रवाद ने भारतीय संघवाद को कमजोर किया है’, रखा गया है। प्रत्येक विद्यार्थी को छह मिनट बोलने का समय दिया जाएगा। विजेताओं को नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। जिले में यह प्रतियोगिता रेलवे रोड चौराहे के पास स्थित डीएन डिग्री कॉलेज के शंकर आडीटोरियम में 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी। छात्र-छात्राएं अपने प्राचार्य का पत्र और अपना एक पहचान पत्र साथ लेकर आएं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्रा ही इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed