फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Khatu Shyam Katha Mahotsav Begins with a Kalash Yatra

Meerut News: कलश यात्रा के साथ श्री खाटू श्याम कथा महोत्सव का शुभारंभ

Thu, 24 Sep 2026 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Shri Khatu Shyam Katha Mahotsav Begins with a Kalash Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में मवाना के उत्सव मंडप में आयोजित श्री खाटू श्याम कथा महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
श्री खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल उत्सव मंडप तक निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मवाना में पहली बार आयोजित हो रही इस कथा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ से परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय महाराज (पीठाधीश्वर, मोहन गोकुलधाम हरिद्वार) ने बाबा खाटू श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि कलयुग में बाबा श्याम श्रद्धा और अटूट विश्वास के प्रमुख आराध्य हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा की शरण में आता है, वह उसके जीवन में आशा और विश्वास का नया प्रकाश भर देते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भी कथा में शामिल होकर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं को बाबा की भक्ति से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान प्रवीता देवी, शिवानी बंसल, सोनू बंसल एवं कृष्णा यादव ने परिवार सहित धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed