फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shree raam janm , jhume shraddhalu

श्रीराम जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु   

Thu, 21 Sep 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
shree raam janm , jhume shraddhalu
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भैसाली मैदान अयोध्यापुरी में गणेश वंदना के साथ श्री रामलीला का शुभारंभ हुआ। संस्कृति कला संगम दिल्ली से जुड़े कलाकारों ने लाइट और साउंड के माध्यम से एक्टिंग द्वारा शिव विवाह, गणेश वंदना, नारद मोह भंग, सीता भूमि प्रवेश, रावण-वेदवती संवाद का मनमोहक मंचन किया। 
विज्ञापन

शहर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में जिमखाना मैदान में लीला मंचन के दौरान श्रीराम जन्म का मंचन हुआ। इस दौरान स्थल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, ताड़का, मारीच, सुबाहु वध का मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने पुष्प वाटिका लीला का सुंदर ढंग से मंचन किया। भगवान श्रीराम ने अधर्म का नाश करते हुए मारीच और सुबाहु का वध किया। कलाकारों ने मंचन के माध्यम से संदेश किया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने बुराइयों का नाश किया उसी प्रकार हमें अपने अंदर की बुराइयों का खत्म कर देना चाहिए। राकेश गर्ग, महेश बाली, मनोज माहेश्वरी, जितेंद्र मणि, मनोज अग्रवाल, दिवाकर गोयल, मनोज गुप्ता, अंशुल बंसल, मनीष गुप्ता, प्रद्युमन, प्रतीक, आदित्य, सर्वेश रस्तोगी, संजीव मित्तल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पूजन में ये रहे शामिल
भैसाली मैदान में श्री रामलीला का उद्घाटन हेमचंद और सुरेश चंद बंसल ने किया। वहीं, पूजन नरेश बंसल, अनिल चौधरी, अनिल पाहवा ने किया। दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य जयकरण गुप्ता, डॉ. अनुराग माथुर, संजीव माहेश्वरी, कैशल चंद बंसल, गौरव बंसल को प्राप्त हुआ। आरती संजीव अग्रवाल, मोहित बंसल, नीरज चावला, दीपक गोयल ने की। वहीं, मंचन के दौरान पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, दिनेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, विवेक धवल, नीरज राठौर, नितिन बालाजी, डॉ. प्रफुल्ल राजवंशी, अमित सिंघल, अजय जैन, हर्षित गुप्ता, सुमित गोयल, अनिल शर्मा, गौरव सिंघल आदि मौजूद रहे। एलईडी पर भी मंचन हो रहे दृश्यों को दिखाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शक दीर्घा में पहुंची ताड़का 
जेल चुंगी पर स्थानीय कलाकारों द्वारा ताड़का वध का मंचन किया गया। श्रीराम और लक्ष्मण को आता देख ताड़का ने उन पर प्रहार किया। ताड़का के डरावने स्वरों को सुनकर दर्शकदीर्घा में बैठे बच्चे भयभीत हो गए। इस बीच ताड़का नाचती हुई दर्शकदीर्घा में पहुंच गई। इस बीच श्रीराम ने अपने वाण से ताड़का का अंत किया। आरती का सौभाग्य डॉ. रजनीश भारद्वाज रहे। इस दौरान विजय सिंह लोधी, अशोक वाधवा, मनोज वर्मा, सुरेश बत्रा, सोमनाथ अनेजा, धर्मपाल अरोड़ा, देवेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे। 


माता सीता ने किए श्रीराम के दर्शन 
सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में गणेश लीला मंडल ने महामंडलेश्वर गुरु मां निलिमां नंद जी महाराज के सानिध्य में फुलवारी लीला का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार माता सीता ने श्रीराम का दर्शन किया और उन्हें अपना वर स्वीकार कर लिया। माता सीता ने मां गौरी की आराधना की। वहीं, दूसरे प्रसंग में ताड़का वध का मंचन किया गया। वैश्य महासंघ के अध्यक्ष योगेश मोहन गुप्ता ने मंचन का उद्घाटन किया। वैश्य महासंघ के महामंत्री कृष्ण गुप्ता को आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रवि दत्त शर्मा, विपुल रस्तोगी, अमित शांडिल्य, लगन शर्मा, जय भगवान, जितेंद्र शर्मा, मुक्ता चौधरी, मनोज गुप्ता, विवेक वाजपेयी, विपिन गोयल, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed