{"_id":"683cb63ef70a5dffaa0b1476","slug":"showroom-in-abulen-were-attacked-meerut-news-c-14-1-mrt1051-878187-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूलेन में शोरूम में घुसकर संचालक भाई-बहन पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूलेन में शोरूम में घुसकर संचालक भाई-बहन पर हमला
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार के आबूलेन में एक कर्मचारी को नौकरी पर रखने की बात पर पोशाक शोरूम के मालिक ने बेटों के साथ मिलकर पड़ोस में रीवा शोरूम में घुसकर हमला किया। हमले में शोरूम संचालिका कीर्ति बंसल और उनके भाई हिमांश बंसल से मारपीट की। व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सदर बाजार थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कीर्ति के चाचा राजीव बंसल की ओर से आरोपी प्रवीण अरोड़ा और उसके बेटों आर्यन अरोड़ा, तमन अरोड़ा आदि के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है।
आबूलेन में रीवा नामक कपड़ों का शोरूम है। राजीव बंसल का आरोप है कि रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आरोपियों ने शोरूम में घुसकर हमला किया। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि कि रविवार सुबह उनके पास एजाज़ निवासी जली कोठी नौकरी मांगने आया था। वह वर्तमान में पोशाक शोरूम पर काम कर रहा है। हिमांशु बंसल ने कहा कि तुम नौकरी पर आ जाना। आरोप है कि इसी बात पर आरोपी प्रवीण अरोरा और अनमोल ने दुकान पर तोड़फोड़ और हंगामा किया। हमले व मारपीट के बाद आरोपी धमकी देकर चले गए।
इसके बाद आबूलेन के व्यापारी, मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर जीतू सिंह नागपाल, आबूलेन अध्यक्ष आकाश खन्ना, महामंत्री राजवीर सिंह, बंटी मनोचा, भूपेंद्र सिंह, बिट्टू, अमित बंसल, कुशन गोयल, पंडित तरुण शर्मा, जीशान अहमद आदि ने सदर बाजार थाने पर जाकर इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शोरूम में और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
-- -- -