फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Show black flags to BJP MLA in Karnaval

करनावल में भाजपा विधायक को दिखाए काले झंडे

Mon, 09 Aug 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Show black flags to BJP MLA in Karnaval
करनावल में भाजपा विधायक को दिखाए काले झंडे
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल में सड़क का लोकार्पण करने पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक को भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प भी हुई।

क्षेत्रीय भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई को रविवार शाम करनावल गेट से कस्बे तक बन रही सड़क का शिलान्यास करना था। इसे लेकर क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह और भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई को कस्बा करनावल पहुंचना था। जब क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई कस्बा करनावल पहुंचे तो रालोद कार्यकर्ता रुपेश सभासद, रामपाल दादा, लोकेश व सतीश कुमार सहित भाकियू के राजकुमार व अन्य लोगों ने क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने विधायक को काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक वह भाजपा नेताओं का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed