{"_id":"69c059a24d8e5a666c09a2d4","slug":"shots-fired-outside-the-house-to-pressure-them-into-a-compromise-meerut-news-c-72-1-mct1002-150548-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समझौते का दबाव बनाने को घर के बाहर गोली चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समझौते का दबाव बनाने को घर के बाहर गोली चलाई
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में पुराने मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर गोली चला दी। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों के देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
परतापुर थाने में तहरीर देते हुए गेझा निवासी देवेंद्र कर्दम ने बताया कि गांव के की शिवा से उसका पुराना विवाद चल रहा है। आरोपी उन पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी भी दे चुका है।
तहरीर के अनुसार शुक्रवार रात देवेंद्र कर्दम परिवार के साथ अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान शिवा अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए बाहर निकले की आवाज लगाई। इसके बाद आरोपी शिवा ने मकान के गेट पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े, जिन्हें आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित देवेंद्र कुमार कर्दम ने पुलिस ने जान का खतरा जताते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है, तहरीर के आधार पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।