फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shot two youths in enmity in Akbarpur Sadat

अकबरपुर सादात में रंजिश में दो युवकों को गोली मारी

Thu, 10 Jun 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shot two youths in enmity in Akbarpur Sadat
अकबरपुर सादात में रंजिश में दो युवकों को गोली मारी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में कई वर्षों से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार देर रात एक पक्ष ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जबकि दूसरा पक्ष साजिश करार दे रहा है। पुलिस ने घायलों को मेरठ अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
अकबरपुर सादात निवासी सलीम पक्ष के मुताबिक, उसका पुत्र तालिब व उसका दोस्त सावेज मंगलवार रात मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के फुरकान व इरफान ने उन पर तमंचे फायरिंग कर दी। जिसमें तालिब व सावेज घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वहीं, फुरकान पक्ष का कहना है कि उन्होंने किसी पर कोई फायरिंग नहीं की। यह पुराने मामले में फैसले के दबाव के लिए साजिश रची गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में तीन वर्ष पूर्व 5 वर्षीय जुबेर की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। बाद में मामले की हुई जांच में दूसरे पक्ष पर तालाब में डुबोकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
कब्रिस्तान के पास लावारिस बाइक मिली
बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित कब्र्रिस्तान के पास बुधवार को एक लावारिस बाइक बरामद हुई। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को पुलिस मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित कब्रिस्तान के संपर्क मार्ग पर गश्त कर रही थी। पुलिस को घास फूंस के बीच एक बाइक खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed