{"_id":"5db7507e8ebc3e014031a302","slug":"shot-in-a-firecracker-dispute-in-saraikaji-meerut-news-mrt450773614","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायकाजी में युवक को गोली मारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायकाजी में युवक को गोली मारी, हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के सरायकाजी में रविवार को पटाखे छोड़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस दौरान एक गोली नाबालिग की जांघ में लगकर पार हो गई। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने मेडिकल थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
पुलिस के अनुसार, सरायकाजी निवासी नितिन रास्ते में पटाखे छोड़ रहा था। इस बीच उसने पड़ोस में रहने वाले किशोर के घर की दहलीज पर भी पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए। किशोर ने कहा कि उसके घर में एक माह का बच्चा है। हम खुद भी पटाखे नहीं छोड़ रहे हैं। कहासुनी होने पर नितिन ने अपने साथी बुला लिए। किशोर जैसे ही डंडा लेने घर में घुसा तो उसकी पत्नी ने दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद किशोर छत पर चढ़कर गाली गलौज करने लगा।
आरोप है कि नितिन और उसके साथियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली पड़ोस में रहने वाले 17 साल के हरीश को लग गई। परिजनों ने घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने नितिन और दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार को परिजनों और 25-30 लोगों ने मेडिकल थाने में हंगामा कर नारेबाजी की। पुलिस ने नितिन को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी के अनुसार घायल का मेडिकल में इलाज चल रहा है। घटना संदिग्ध है। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। मेडिकल के ईएमओ डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि हरीश को गोली लगी या जख्म सुतली बम का है, इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सक के लिए लिखा गया है। प्रथम दृष्टया जांच में गोली लगना प्रतीत हो रहा है।