फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shortfall of 11.19 lakh in stamp duty on the sale deed; recommendation to file a suit.

Meerut News: बैनामे में 11.19 लाख रुपये के स्टांप शुल्क की कमी, वाद दर्ज करने की संस्तुति

Tue, 21 Jul 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Shortfall of 11.19 lakh in stamp duty on the sale deed; recommendation to file a suit.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने एक संपत्ति के बैनामे पर 11 लाख 19 हजार 990 रुपये के स्टांप शुल्क की कमी पाई है। इस मामले में नियमानुसार वसूली के लिए स्टांप वाद दर्ज करने की संस्तुति की गई है। यह कार्रवाई बिमला देवी की शिकायत पर की गई है।
सहायक महानिरीक्षक निबंधक नवीन कुमार एस. के अनुसार, यह बैनामा 28 फरवरी, 2025 को किया गया था। इसके तहत राजीव कुमार वर्मा और राज रानी ने धीरेंद्र कुमार त्यागी को 539 वर्ग गज की संपत्ति बेची थी। संपत्ति अशोक नगर, यूनिवर्सिटी रोड, मेरठ में स्थित है। इसका सौदा 5.60 करोड़ रुपये में तय हुआ था। सौदे के अनुसार, 11.20 लाख रुपये का स्टांप शुल्क देय था। हालांकि, बैनामे पर केवल 10 रुपये का स्टांप शुल्क अदा किया गया था।
विज्ञापन

इस सौदे पर दो फीसदी स्टांप शुल्क लगना था। इस हिसाब से 11.20 लाख रुपये का शुल्क बनता है। जांच में बैनामे में 11 लाख 19 हजार 990 रुपये के स्टांप शुल्क की कमी पाई गई है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने इसके वसूली और स्टांप वाद दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed