फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shops opened secretly in violation fo SDM order

एसडीएम के आदेशों का उल्लंघन, चोरी छिपे खुल रहीं दुकानें

Fri, 24 Apr 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
shops opened secretly in violation fo SDM order
एसडीएम के आदेशों का उल्लंघन, चोरी छिपे खुल रही दुकानें
विज्ञापन

सरधना। नगर में दो कोराना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हॉट स्पॉट क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया हैं। जिसमें बैंक एवं दवाईयों के स्टोर व राशन की दुकानों की खोलने की अनुमति के साथ अन्य दुकानों के खोलने पर रोक लगी हैं। एसडीएम अमित कुमार भारतीय के द्वारा फल व सब्जी एवं दूध की होम डिलीवरी को ही सुबह के समय सप्लाई के लिये छूट दी गई हैं। साथ ही सप्ताह में दो दिन मंगल एवं शनिवार को किराना व पशु आहार की दुकानों को होम डिलीवरी के लिये सुबह छह से 9 बजे तक छूट दी गई हैं। जिसके अंतर्गत दुकानदार होम डिलीवरी के लिये दुकान खोल सकते हैं। वहीं नगर के कुछ लोगों का कहना है कि कुछ दुकानदार चोरी छिपे दुकान खोल रहे हैं, ऐसे दुकानदारों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि पूर्व में अब तक तीन दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को सरधना में लॉकडाउन का असर दिखा और दोपहर के समय सड़के सूनी दिखाई दीं, हालांकि सुबह के समय मंडी में सामान की खरीदारी व घरों में दूध व फल व सब्जी की सफाई के लिये होम डिलीवरी के दौरान सड़कों पर कुछ लोगों की आवाजाही देखी जा सकती है, लेकिन सरधना में भीड़ एकत्रित होने जैसी बात सामने नहीं आ रही हैं। कहीं भी भीड़ एकत्रित न हो उस पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय एवं सीओ पंकज कुमार के साथ थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक भी नजर बनाये हुये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed