{"_id":"6897ad0544a0716cae0f8eea","slug":"shopkeepers-were-beaten-up-and-vandalized-in-rohta-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109273-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहटा में दुकानदारों से मारपीट और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहटा में दुकानदारों से मारपीट और तोड़फोड़
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में शुक्रवार देर शाम कुछ युवकों ने फल विक्रेताओं, जूस सेंटर और कन्फेक्शनरी दुकानदारों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने पहले शराब का सेवन किया, फिर इलाके में दुकानदारों के साथ मारपीट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाड़म तिराहे के पास स्थित फ्रेश जूस कार्नर पर खड़े शावेज और उनके साथी के साथ मारपीट की गई। उनके मोबाइल फोन भी छीने जाने का आरोप है। इसके बाद जूस की दुकान में तोड़फोड़ कर दी गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, गल्ले से करीब सात हजार रुपये की नकदी भी गायब कर दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपी धार्मिक स्थल के पास खड़े होकर मजहबी टिप्पणी और अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद होने के बावजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और किसी भी आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।
एक आरोपी ने मौके पर मौजूद एक सिपाही से भी बदसलूकी की और चौकी प्रभारी के साथ गाली-गलौज की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दी है और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने यश, वंश, दिव्यांश के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। संवाद