फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shopkeepers of nauchandi mela met CDO

Meerut News: सीडीओ से बोले दुकानदार, 10 मई से पहले शुरू हो नौचंदी मेला

Tue, 21 Apr 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers of nauchandi mela met CDO
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी मेले के कई दुकानदार मंगलवार को सीडीओ और मेले की नोडल अधिकारी नूपुर गोयल से मिले। दुकानदारों ने 20 फीसदी तक किराया बढ़ाने पर चिंता जताई और इसे कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली भी महंगी पड़ती है। सीडीओ ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने के साथ ही दुकानदारों के लिए इस बार बिजली मीटर लगाने को कहा।

इस दौरान दुकानदारों ने 10 मई से पहले मेला शुरू कराने की मांग की। इसके साथ ही अच्छे शौचालय बनवाने, बंद सीवर लाइन खुलवाने और पुरानी दुकानों को नए सिरे से बनाने को भी कहा। नौचंदी मेला दुकानदार संगठन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि 30 साल से अधिक पुरानी दुकानों के लिंटर टूट रहे हैं। सभी दुकानें अगले वर्ष तोड़कर फिर से नए सिरे से बनाई जाएं। महामंत्री अंकुर गोयल, महामंत्री मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष शहजाद, कय्यूम सैफी, संजय गोयल, नरेंद्र राष्ट्रवादी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed