{"_id":"6a591a2fb99e6393fc0f2b95","slug":"shopkeeper-dies-body-found-in-closed-factory-meerut-news-c-72-1-mct1011-156298-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकानदार की मौत, बंद फैक्टरी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकानदार की मौत, बंद फैक्टरी में मिला शव
विज्ञापन
बुजुर्ग के नाक और मुंह से खून बह रहा था, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के जिटौली गांव में बृहस्पतिवार को 70 वर्षीय किराना दुकानदार धर्मपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव दुकान के बराबर स्थित एक बंद फैक्टरी के अंदर नल के पास पड़ा मिला। नाक और मुंह से खून निकलता देख मौके पर पहुंचे परिजनों रोकर बुरा हाल है।
सरधना थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी अश्वनी ने बताया कि उनके दादा धर्मपाल पिछले करीब 15 वर्षों से जिटौली गांव में किराना की दुकान करते थे। अश्वनी सरधना रोड पर एक दुकान पर काम करता है। उसके दादा बृहस्पतिवार को दुकान के बराबर में बंद पड़ी फैक्टरी में कपड़े धोने के लिए गए थे। कुछ देर बाद एक ग्रामीण भी फैक्टरी में आ गया। यहां उसने देखा की बुजुर्ग की नाक व मुंह से खून निकल रहा था और वह जमीन पर गिरे हुए थे।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मगर जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बुजुर्ग के पास में साबुन और पानी में भीगे कपड़े पड़े थे। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -