फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shopkeeper couple beaten up for not giving cigarettes on credit

सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार दंपती को पीटा

Fri, 29 Aug 2025 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper couple beaten up for not giving cigarettes on credit
माछरा। जिले के तंबाकू मुक्त गांव नंगली किठौर में सिगरेट उधार न देने पर एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार दंपती की पिटाई कर दी। पीड़ित दंपती की मां ने किठौर थाने में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नंगली किठौर को करीब एक वर्ष पूर्व जिला प्रशासन ने पूर्णत: तंबाकू मुक्त ग्राम घोषित कर ग्राम प्रधान को सम्मानित किया था। मुनिया पत्नी फतेह सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्रवधू शारदा गांव में किराने की दुकान करती है। गांव का ही सबन दो-तीन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और सिगरेट उधार मांगने लगा। शारदा ने मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शारदा का पति प्रदीप बीचबचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने प्रदीप को भी पीट दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप पांडेय ने बताया कि मारपीट की बात सामने आई है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed