{"_id":"6a2ec4b1d7bec3a8c40c5db6","slug":"shopkeeper-attacked-with-a-brick-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-154722-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकानदार पर ईंट से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकानदार पर ईंट से हमला, घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित शेरगढ़ी में कॉल विक्रेता नीरज कुमार पर राहुल ने आम उठाने से रोकने के विरोध में ईंट से मुंह पर कई बार कर दिए। हमले में फल विक्रेता चोट लगने से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।
शेरगढ़ी की पिड़वाली गली निवासी नीरज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया की वह ठेले पर फल बेचने का काम करते हैं। 4 जून की सुबह वह ठेला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राहुल उनके ठेले के पास पहुंचा और ठेले से आम उठाने लगा। पीड़ित ने इसका विरोध किया और आम उठाने से मना कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसने पास पड़ी ईंट उठाकर नीरज के मुंह पर दे मारी। हमले में नीरज घायल हो गए और उनके मुंह पर चोट आई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -