फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shooted to woman in Bijnor, and arrested Dewar

यूपी: तलाकशुदा महिला को सरेआम मारी गोली, पुलिस ने तमंचे सहित देवर को दबोचा

Tue, 11 Sep 2018 09:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 11 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
shooted to woman in Bijnor, and arrested Dewar
गोली लगने के बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में पति से तलाक के विवाद के चलते एक तलाकशुदा महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दिनदहाड़े सरेबाजार घेर कर चाकू से हमला करने के बाद उसे गोली मारकर घायल कर दिया। महिला जान बचाने के लिए मुस्लिम फंड कार्यालय में जा घुसी। हमलावरों ने महिला का पीछा किया। गार्ड के विरोध करने पर वह अंदर नहीं जा सके। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के देवर लईक को पुलिस ने तमंचे के साथ दबोच लिया है।  

विज्ञापन


किरतपुर के मोहल्ला लुहारान निवासी मिट्ठन कुरैशी की पुत्री 35 साल की पुत्री जायमीन चौधरी की शादी नौ साल पहले मोहल्ला कस्सान निवासी तौफीक अहमद के साथ हुई थी। महिला ने पति से तलाक ले रखा था। न्यायालय में खर्चा लेने का मुकदमा चल रहा था। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे जायमीन अपने घर से बाजार आई थी। मुस्लिफ फंड के निकट चूड़ियों वाला बाजार में पति तौफीक, देवर लईक व ननद नजराना ने उसे घेर लिया। चाकुओं से हमला करने के बाद तमंचे से गोली मारकर उसे घायल कर दिया। जायमीन जान बचाने के लिए दौड़कर मुस्लिम फंड कार्यालय में जा घुसी। हमलावर उसके पीछे भागे पर मुस्लिम फंड के सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने उसे मौके से उठाकर बिजनौर भिजवाया। वहां से बिजनौर के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया है। इस घटना से  सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला के  देवर लईक को तमंचे सहित दबोच लिया है।

विज्ञापन

जायमीन के मुताबिक पांच वर्ष पूर्व भी जान से मारने के इरादे से ससुरालवालों ने उस पर हमला किया था। तब वह बच गई थी। जायमीन के बायीं ओर सीने के नीचे गोली लगी है। कमर पर चाकू  लगी हैं। थाने के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के मुताबिक घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट  दर्ज होगी। महिला ने अपने पति से तलाक ले रखा था। खर्च का मुकदमा कोर्ट  में चल रहा है।   
कुर्की का नोटिस चस्पा होने से गुस्से में थे   
मंगलवार को जायमीन पर हुए हमले का मुख्य कारण दिल्ली की अदालत में विचारधीन पारिवारिक हिंसा में जारी किया कुर्की का वारंट रहा। सोमवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस ने किरतपुर  के  मोहल्ला कस्साबान स्थित पति के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग गुस्से में थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed