फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shohrab Pathan will play in Arunachal Premier League

अरुणाचल प्रीमियर लीग में खेलेंगे शोहराब पठान

Mon, 01 Sep 2025 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Shohrab Pathan will play in Arunachal Premier League
- पारे पैंथर्स ने एक लाख रुपये में अपनी स्कावायड में शामिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के छात्र शोहराब पठान अरुणाचल प्रीमियर लीग (क्रिकेट) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ⁠युवा क्रिकेटर शोहराब पठान को पारे पैंथर्स टीम ने एक लाख रुपये में अपनी स्कावायड में शामिल किया है। शोहराब पठान बतौर ऑलराउंडर पारे पैंथर्स की ओर से खेलेंगे।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बीपीएड के छात्र शोहराब पठान बुढ़ाना के गांव हसनपुर कलां निवासी हैं। ⁠किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शोहराब पठान तेज गेंदबाजी के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं। शोहराब पठान की प्रतिभा को पहचानते हुए ⁠पारे पैंथर्स की टीम ने उन्हें अरुणाचल प्रीमियर लीग के लिए बतौर ऑलराउंडर अपनी स्कावायड में शामिल किया है। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल, कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने शोहराब पठान को चयन पर बधाई दी। एक सितंबर से शुरू हुई अरुणाचल प्रीमियर लीग में आठ टीमें भाग ले रही हैं। पारे पैंथर्स का पहला मुकाबला छह सितंबर को होगा। ⁠लीग का लाइव प्रसारण फैनकोड एप्लिकेशन पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed