{"_id":"69c11dca1a00e88c5f04382b","slug":"shobhit-university-student-found-dead-in-hostel-under-suspicious-circumstances-in-meerut-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शोभित विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में मिला शव, बिहार निवासी थी प्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शोभित विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में मिला शव, बिहार निवासी थी प्रिया
Mon, 23 Mar 2026 04:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:32 PM IST
सार
मेरठ के शोभित विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बीसीए की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हॉस्टल में मिला छात्रा का शव
जानकारी के अनुसार मृतका प्रिया (20 वर्ष) बिहार के छपरा की रहने वाली थी और बीसीए तीसरे वर्ष की छात्रा थी। वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी सबसे पहले उसके भाई विशाल को हुई, जो उसी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। उसने तुरंत प्रिया को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका
सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
घटना के समय कमरे में नहीं थीं बहनें
बताया जा रहा है कि प्रिया की दो बहनें भी उसी हॉस्टल में रहती हैं, लेकिन घटना के समय वे कमरे में मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल अस्पताल में रखवाया गया है।
छात्रों में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों में दहशत का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।