{"_id":"5ad658c34f1c1b05418b5108","slug":"shobhayatra-me-jhume-shardhhalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभा यात्रा में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभा यात्रा में झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुराम जयंती के अवसर पर मंगलवार को बैंडबाजों के साथ दशावतार भगवान परशुराम राधा-कृष्ण मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें भगवान परशुराम का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु धार्मिक धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे।
शोभा यात्रा का शुभारंभ जगद्गुरु हिरण्यगर्भाचार्य श्री कृष्णा स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने किया। शोभा यात्रा में शामिल भक्तजन भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभा यात्रा दशावतार मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी आश्रम चौराहा, नंदन सिनेमा, कैलाशपुरी, इंदिरा गेट होते हुए वापस मंदिर पर पहुंची। शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया। विश्वनाथ दधीचि, वेदप्रकाश दीक्षित, द्वारकानाथ चौबे, राजगोपाल कात्यायन, पार्षद राकेश शर्मा, राकेश गौड़, राजू शर्मा, सचिन शर्मा, अमन अरोडा, जितेंद्र मणि, सच्चिदानंद शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, विवेक गौड़, सुभाष शर्मा, ज्ञानेंद्र त्यागी, वीके शर्मा, अनिल गौड़, मधुमय शर्मा, सुशील बंसल, माधव शर्मा, शिवम चौहान, उज्ज्वल, मुदित आदि मौजूद रहे।