{"_id":"5f4ab74b8ebc3e4103684790","slug":"shiya-will-mourn-on-the-roofs-of-homes-on-yaume-ashura-meerut-news-mrt498694551","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम: यौमे आशूरा पर घरों की छतों पर मातम करेंगे शिया सोगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम: यौमे आशूरा पर घरों की छतों पर मातम करेंगे शिया सोगवार
Sun, 30 Aug 2020 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
मुहर्रम के लिए इमामबाड़े में की गई तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर सेक्टर-4 स्थित शाहजलाल हाल में मौलाना काजिम अली जैदी के संयोजन में मजलिस गम ए हुसैन शौहदाए कर्बला का आयोजन किया गया। इसमें मुसर्रत अली जैदी ने सौजख्वानी और मुजफ्फर अली ने नौहेख्वानी की। यहां मुशर्रफ अली, गाजी हैदर, हैदर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अन्य सोगवारों ने प्रसिद्ध उलमाओं की ऑनलाइन मजलिस सुनकर हजरत इमाम हुसैन और शौहदाए कर्बला को याद किया। इमामबारगाहों और अजाखानों में हुसैनी जायरीन ने कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का पालन करते हुए अलम ए मुबारक व जरी ए इमाम हुसैन की जियारत की।
विज्ञापन
मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया रविवार को मुहर्रम की 10 तारीख को यौमे आशूरा को छोटी कर्बला लाला का बाजार से ताजिये का कदीमी जुलूस, इमामबारगाह करीम बख़्श, इमामबारगाह हसन अली जैदी मरहूम, जैदी फार्म में आयोजित होने वाले जुलूस नहीं होंगे।
विज्ञापन
मोहर्रम की 10 तारीख पर सभी सोगवार सुबह नौ बजे घर की छतों पर मातम करेंगे। अली हैदर रिजवी ने बताया कि मुहर्रम की ये तारीख शिया मुस्लिमों के लिए बेहद अहम है। इसी दिन हजरत इमाम हुसैन कर्बला में शहीद हुए थे। इस बार घंटाघर, जैदी फार्म, अब्दुल्लापुर में खूनी मातम नहीं होगा।