फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shivraatri on 21

21 को शिवरात्रि, शिवालय जलाभिषेक को तैयार   

Thu, 20 Jul 2017 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Jul 2017 03:20 AM IST
विज्ञापन
shivraatri on 21
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शिवरात्रि 21 जुलाई को है। इस दिन भगवान भोलेनाथ का पूजन करने से विशेष फल मिलेगा। कांवड़िये और सामान्य शिव भक्त त्रयोदशी में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सकते हैं। रात्रि 9:50 बजे के बाद चतुर्दशी का जल चढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन

 इस संबंध में ज्योतिषी पं. विनोद त्यागी का कहना है कि त्रयोदशी 20 जुलाई की रात्रि 1 बजकर 13 मिनट से प्रारंभ होकर 21 जुलाई की रात्रि 9:50 बजे तक रहेगी। इसके उपरांत चतुर्दशी शुरू होगी। जो 22 जुलाई की शाम 6:28 बजे तक रहेगी। इनका कहना है कि 21 जुलाई को सूर्योदय के बाद यानी सुबह 5:40 बजे से भगवान शिव की पूजा शुरू होगी। सुबह से अगले दिन यानी 22 जुलाई की शाम 6:28 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस बीच की गयी पूजा विशेष होगी। भगवान भोले नाथ की सच्चे मन से की गयी पूजा का फल मिलेगा। 21 जुलाई की सुबह से त्रयोदशी का जल चढ़ाया जाएगा। जबकि रात्रि 9:50 के बाद शिवरात्रि का जलाभिषेक शुरू होगा। इसमें कांवड़िये और सामान्य शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। 
विज्ञापन


जगमग हुए शिवालय, फूलों से सजावट 
शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिवालय सजकर तैयार हो गए हैं। आकर्षक लाइटिंग के साथ ही शिवालयों को फूलों से सजाया गया है। बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंहल का कहना है कि शिवरात्रि पर मंदिर 20 और 21 जुलाई को पूरी रात खुला रहेगा। क्योंकि जहां कुछ शिवभक्त त्रयोदशी का जल बाबा औघड़नाथ मंदिर में चढ़ाते हैं। वहीं सामान्य शिव भक्त भी त्रयोदशी और चतुर्दशी पर भगवान भोलेनाथ की पूजा करने पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों के अनुसार रात्रि में चार बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे और भगवान की आरती होगी। शिव भक्तों की सुविधा के लिए जहां मंदिर समिति के सभी सदस्य शिवभक्तों की सेवा में रहेेंगे, वहीं सिविल डिफेंस, पुलिस भी रहेगी। मंदिर के आसपास पूरी तरह सेना का पहरा है। मंदिर के निजी कैमरे अपडेट हैं। जिन पर मंदिर की निगरानी की जाएगी। उधर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. श्रीधर त्रिपाठी का कहना है कि मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान का जलाभिषेक और पूजन शुरू हो जाएगा। डेढ़ लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर समिति की तरफ से सभी व्यवस्था दुरुस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed