फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivam Shastri's discourses in the Srimad Bhagwat Katha moved the devotees

Meerut News: श्रीमद्भागवत कथा में शिवम शास्त्री के प्रवचनों ने भक्तों को किया भावविभोर

Thu, 09 Oct 2025 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Shivam Shastri's discourses in the Srimad Bhagwat Katha moved the devotees
सरधना। मोहल्ला छावनीं में कथा सुनाते कथावचक ​शिवम शास्त्री। आयोजक
सरधना। नगर के मोहल्ला छावनी में स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक शिवम शास्त्री ने अपने ओजस्वी व भावपूर्ण प्रवचनों से भक्तों को आत्मचिंतन और अध्यात्म की गहराइयों में डुबो दिया।
विज्ञापन

कथावाचक शिवम शास्त्री ने कहा कि जब तक मनुष्य के हृदय में बैठा हुआ अहंकार रूपी कालिया नाग बाहर नहीं निकलता, तब तक उसके जीवन में स्वार्थ, कपट और अन्य विकार दुख का कारण बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन लीला के माध्यम से यह संदेश मिलता है कि जब तक मनुष्य केवल अपने सुख के लिए प्रकृति का शोषण करता रहेगा, तब तक वास्तविक आनंद प्राप्त नहीं कर सकता। परंतु यदि वह परमार्थ का आश्रय लेकर प्रकृति के संरक्षण और पोषण में योगदान देता है तो वह स्वयं के साथ संपूर्ण जगत को सुखी बना सकता है।
विज्ञापन

रासलीला का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि बृज की गोपिकाएं जब वृक्षों और लताओं में कृष्ण को खोजती हैं तो यह प्रकृति और परमात्मा के परम प्रेम रस की स्थिति का प्रतीक है। जिसे महारास कहा गया है। यही स्थिति जीव को परमानंद की अनुभूति कराती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो मनुष्य को जीवन और मृत्यु दोनों के प्रति तटस्थ बनाकर आत्मबोध का मार्ग दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कमलेश, सावित्री, नेहा, अरुणा, अनीता शर्मा, श्रद्धा, राजबाला, पायल, ज्योति, रिचा, राखी, बृजेश, सियानंद, राज नारायण, नरेंद्र पंडित, जयपाल, विनोद, जयकरण, सुशील, सनी, सतीश, शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed