फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivam murder case: Two accused arrested in police encounter

शिवम हत्याकांड : दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 01 Jan 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shivam murder case: Two accused arrested in police encounter
हापुड़ व अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

पैर में पुलिस की गोली लगने से दोनों हुए घायल, सलावा गांव के रहने वाले हैं आरोपी
साजिशकर्ता तेजपाल भाई अमित के साथ हत्या से एक दिन पहले 25 दिसंबर को भाग गया था दुबई

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ/सरधना। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता सुनील प्रधान के रिश्तेदार शिवम उर्फ भूरा के दो हत्यारोपी रोहित उर्फ लाला और शहजाद उर्फ कल्वी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों आरोपी सलावा गांव के रहने वाले हैं।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी रोहित और शहजाद के नाम पुलिस की जांच में प्रकाश में आए थे। पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। मंगलवार रात कांवड़ मार्ग पर सलावा गांव की पुलिया पर आरोपियों के साथ पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि हापुड़ के बड़ौदा गांव निवासी शिवम पूर्व प्रधान तेजपाल से रंजिश के चलते करीब दो वर्ष से सरधना क्षेत्र के अक्खेपुर गांव में अपनी बहन के यहां रह रहा था। गांव के बाहरी छोर पर वह खाद-बीज की दुकान चला रहा था। बृहस्पतिवार शाम वह अक्खेपुर गांव के बाहरी छोर पर पेट्रोल पंप के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास अल्टो कार सवार आरोपियों ने बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। आरोपी फायरिंग कर उसे कार में अगवा कर ले गए थे। आरोेपियों ने चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिवम का शव सलावा गांव के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गईं थीं। इन टीमों ने मेरठ के अलावा हापुड़, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में दबिश दी। सर्विलांस टीम को भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। हापुड़ में तेजपाल के घर पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां नहीं मिला। जांच में पता चला कि वह शिवम की हत्या की साजिश रचकर 25 दिसंबर को भाई अमित के साथ दुबई भाग गया था। पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी करा दिया है। आरोपियों पर इनाम घोषित कर संपत्ति जब्त करने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed