फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shiva devotees will not face any problem on Kanwar route: AK Sharma

कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी : एके शर्मा

Thu, 17 Jul 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees will not face any problem on Kanwar route: AK Sharma
मोदीपुरम - नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का मोदीपुरम बाईपास पर स्वागत करते भाजपाई।
मोदीपुरम। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिवभक्तों के आने से पहले ही सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। सफाई व्यवस्था से लेकर विद्युत पोल पॉलिथीन लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है, जिससे यात्रा में आने वाले शिव भक्तों को किसी भी दुर्घटना से बचाया जा सके। बुधवार को बिजनौर जाते समय नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने यह बातें कही।
विज्ञापन

अरविंद कुमार शर्मा मोदीपुरम बाईपास पर रुके। पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता व पार्षद विक्रांत ढाका के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सावन का महीना हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस माह का विशेष महत्व है। हरिद्वार से जल ला रहे सभी शिवभक्तों के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्युत विभाग को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं कि आपूर्ति 24 घंटे सुचारू रखी जाए। इस दौरान विजय बंसल, मोनिका पुंडीर, राहुल राणा, प्रदीप जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




काशी टोल पर किया नगर विकास मंत्री का स्वागत

मेरठ। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज महासभा के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का स्वागत किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा, महासचिव अतुल दीक्षित एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश गौड़ ने भगवान परशुराम का चित्र एवं श्रीफल देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त सौरव गंगवार, राजीव गुप्ता काले पार्षद, अनिल वर्मा पार्षद, अमन सिंघल, अवनीत शर्मा, ऋषभ पाराशर, डॉ. सुबोध शर्मा, अमन शर्मा, गोल्डी गोयल, दीपक बादली, अरुण, सुनील जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed