{"_id":"5dc1f5678ebc3e5b282167fa","slug":"shiv-sena-district-chief-has-been-booked-for-misdemeanor-attempt-at-bagpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपतः शिवसेना जिला प्रमुख पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपतः शिवसेना जिला प्रमुख पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Wed, 06 Nov 2019 03:49 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
बागपत में शिवसेना के जिला प्रमुख कुलदीप पंडित के खिलाफ एक गांव की महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। वहीं शिवसेना नेता ने भी उक्त गांव के लोगों पर बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार रात नौ बजे कुलदीप पंडित ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग आ गए, तो कुलदीप फरार हो गया। मंगलवार को पीड़िता ने कोतवाली पर तहरीर दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कुलदीप पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं शाम को कुलदीप पंडित ने भी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह एक न्यूज चैनल से जुड़ा हुआ है। गांव में कवरेज के लिए गया था, जहां उसे लोगों ने घेर लिया और बुरी तरह पीटा। दुष्कर्म के प्रयास के आरोप गलत हैं। उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है।