फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shikshamitras celebrated 25 July as Black Day

Meerut News: शिक्षामित्रों ने 25 जुलाई को काला दिवस के रूप में मनाया

Fri, 26 Jul 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 26 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras celebrated 25 July as Black Day
धामपुर। शिक्षामित्रों ने बृहस्पतिवार को 25 जुलाई को काला दिवस के रूप में मनाया। शिक्षामित्रों ने प्राइमरी विद्यालयों में पहुंच बाजुओं पर काली पट्टी बांध प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जता शिक्षण कार्य किया। शिक्षामित्रों ने सरकार पर शिक्षामित्र विरोधी होने का आरोप लगाया। स्थायीकरण किए जाने की मांग की। इस दौरान दिवंगत हो चुके शिक्षा मित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले सात वर्षों से शिक्षामित्रों को बंधवा मजदूर बना रखा है। 25 जुलाई 2017 को जब से सुप्रीम कोर्ट से उनका सहायक अध्यापक पद से समायोजन रद्द हुआ है। तब से सरकार ने अभी तक उनके मानदेय में एक रूपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है। जबकि महंगाई चरम पर है। उनके सामने भरण पोषण की बड़ी दिक्कत पैदा हो गई है । समायोजन के रद्द हो जाने के बाद सात सालों में सैकड़ों शिक्षामित्र अवसाद के चलते शहीद हो गए हैं। लेकिन सरकार को उन पर तरस नहीं आ रहा है। अब शिक्षामित्रों ने प्रदेश आह्वान पर सरकार से आर पार आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। शिक्षामित्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रदेश सभी डेढ़ लाख शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक का पद पर समायोजित करने, समान कार्य समान वेतन देने, शिक्षकों की तरह से अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष अजय पाल सिंह, बबीता रानी आदेश सिसोदिया, रविता रानी सन्नो रानी, अर्चना चौहान, पवन चौहान, राजकुमार सैनी, जैनेंद्र कुमार, ओंकार सिंह, केशव त्यागी, उदयवीर सिंह आदि ने शिक्षामित्रों से संगठन को मजबूत कर आंदोलन करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed