फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shia community protests in Mawana against the attack on Iran

Meerut News: मवाना में शिया समुदाय का ईरान पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Shia community protests in Mawana against the attack on Iran
प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने मवाना में विरोध प्रदर्शन किया। समुदाय ने मोहल्ला काबली गेट स्थित इमामबाड़ा व आसपास काले झंडे लगाकर विरोध जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सचिन चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की गई।

ज्ञापन में केंद्र सरकार से इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिका व इजराइल के हमले की निंदा करने की मांग है। इमामबाड़ा के पास पत्रकार वार्ता में मौलाना मोहम्मद आलम ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया है। उन्होंने मांग की कि दोनों देशों को आतंकवादी घोषित किया जाए और इन पर मुकदमा चलाया जाए। मौलाना आलम ने कहा कि अमेरिका व इजराइल का ईरान पर हमला सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों व संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का खुला उल्लंघन है। इस मौके पर मौलाना सैयद मोहम्मद आलम, मौलाना बाकर, मौलाना अजहर सहित कई शिया नेता व सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed