फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sheila Dikshit had come to Meerut twice to blow up the Congressmen

कांग्रेसियों में जान फुंकने दो बार मेरठ आई थीं शीला दीक्षित

Sun, 21 Jul 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit had come to Meerut twice to blow up the Congressmen
कांग्रेसियों में जान फुंकने दो बार मेरठ आई थीं शीला दीक्षित
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित दो बार मेरठ आयी थीं। सम्मेलनों के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम किया था। वह कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने से जोड़कर चलती थीं। कार्यकर्ता उनको अपने मार्गदर्शक के रूप में देखते थे।
कांग्रेसी बताते हैं कि 20 साल पहले प्यारेलाल शर्मा स्मारक मैदान में कांग्रेस का मंडलीय अधिवेशन हुआ था। जिसमें शीला दीक्षित ने कार्यकर्ताओं में राजनीतिक चेतना जगाने का काम किया था। उसके बाद शीला दिल्ली की सीएम बनी थीं। मेरठ के कांग्रेसी बताते हैं कि वह सीएम रहते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से ही नहीं बल्कि अन्य लोगों से भी शालीनता से साथ मिलती थीं। पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा बताते हैं कि चार साल पहले पार्टी की तरफ से पं. जवाहर लाल नेहरू की याद में एक सेमिनार चौ. चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया था। जिसमें शीला दीक्षित बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि शीला जी ने दिल्ली का जो विकास कराया है वह कोई और नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद जैसे ही शीला दीक्षित के निधन की सूचना मिली तो कांग्रेेसियों में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। कांग्रेसी नेता डा. मैराजुददीन के मुताबिक शीला दीक्षित के जाने से पार्टी को ही नहीं समाज को भी भारी क्षति हुई है। हाजी यूसुफ कुरैशी कहते हैं कि इतनी उम्र में भी वह लोकसभा चुनाव में पूरी तरह सक्रिय रहीं। दिल्ली का आगामी विधान सभा चुनाव भी उनके नेतृत्व में लड़ा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed