फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accidents caused by banned kite strings have begun; those responsible remain silent.

Meerut News: प्रतिबंधित मांझे से शुरू हुए हादसे, मौन है जिम्मेदार

Mon, 14 Sep 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Accidents caused by banned kite strings have begun; those responsible remain silent.
सितंबर से फरवरी तक पहली बार लगातार चलेगी पतंगबाजी, सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ आज एसएसपी से मिलेगा, प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अभियान चलाने की मांग, सभी व्यापारी करेंगे सहयोग

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में इस बार पतंगबाजी का सीजन दिवाली से पहले ही शुरू हो गया है। सितंबर से फरवरी 2027 तक पहली बार लंबे समय तक लगातार पतंगबाजी होने से प्रतिबंधित मांझे से होने वाले हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। शहर में छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।
शुक्रवार को रेलवे रोड चौराहे पर भी प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया था। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए अन्य लोगों की मदद से मांझे को हटाया। इसके बाद बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। हालांकि इस दौरान उसके हाथ में चोट भी आई।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल और संजीव जिंदल का कहना है कि माधवपुरम, खैरनगर और गोला कुआं क्षेत्र में प्रतिबंधित मांझे की सप्लाई किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। संगठन ने भी इन क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि आज संगठन के सभी पदाधिकारी एसएसपी से मुलाकात करेंगे। सड़कों पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही प्रतिबंधित मांझे के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगाने के लिए बड़े अभियान की मांग की जाएगी। शहर के सभी व्यापारी एकजुट होकर अभियान चलाएंगे।

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि रेलवे रोड की घटना ने एक बार फिर प्रतिबंधित मांझे के खतरे को सामने ला दिया है। संगठन ने इस बार शहर को प्रतिबंधित मांझा मुक्त कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभिन्न व्यापारी संगठन पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाएंगे। संगठन के मंत्री और पदाधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। शहर को खतरनाक प्रतिबंधित मांझा मुक्त किया जाएगा।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed