फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sheher ki aabohava

शहर की आबोहवा में घुलता मानक से तीन गुना जहर

Tue, 30 Aug 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 30 Aug 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
sheher ki aabohava
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहर की आबोहवा में प्रदूषण का जहर घुलता जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई जुलाई की रिपोर्ट में मेरठ में मानक से तीन गुना से ज्यादा वायु प्रदूषण बताया गया है। जबकि मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। वायु प्रदूषण में मेरठ प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विगत दिनों 21 शहरों के विभिन्न क्षेत्रों से वायु प्रदूषण की जांच कराई थी। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा प्रदूषण वाराणसी और कानपुर में पाया गया। वहां पर रेसपरेबल सस्पेंडेड पार्टीकुलेट मैटर (आरएसपीएम) की मात्रा मानक से कहीं ज्यादा बढ़ी आयी है। वाराणसी में 237, कानपुर में 231, बरेली 219 इलाहाबाद में 199 और मेरठ में 188 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


मास्टर प्लान की जरूरत
शहर की जहरीली हो रही हवा का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिख रहा है। अगर समय रहते हुए यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस पर मास्टर प्लान नहीं बनाया तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, फीरोजाबाद, झांसी जैसे बड़े शहरों में प्रदूषण मानक से ऊपर पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति
शहर           आरएसपीएम
वाराणसी         237
कानपुर           231
बरेली            219
इलाहाबाद        199
मेरठ             188
मथुरा            186
खुर्जा             171
सहारनपुर         163
मुरादाबाद         154
गाजियाबाद       150
आगरा            149

मेरठ में पिछले चार माह का वायु प्रदूषण
महीना            आरएसपीएम
मार्च               180
अप्रैल              181.4
मई                186.7
जून                190.3
जुलाई              188.3  
(नोट: सभी आंकडे़ माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में हैं)

वायु प्रदूषण के पांच प्रमुख कारण
1. बाजारों और फैक्ट्रियों में डीजल जनरेटर सेट
2. अंधाधुंध दौड़ते पुराने पेट्रोल/डीजल वाहन
3. औद्योगिक इकाइयों की चिमनी से निकलने वाला धुआं
4. घरेलू ठोस अवशिष्ट और प्लास्टिक, कबाड़ जलाने पर धुआं
5. पटाखे/आतिशबाजी

 यह निकलती हैं गैस
अफसरों के अनुसार मोनो ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड जैसी गैसों के हवा में घुलने से वायु प्रदूषण फैलता है। अधिकांश डीजल/पेट्रोल चलित कार, टेंपो, बस और ट्रक जिनकी मियाद खत्म हो चुकी है। लेकिन फिर भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

प्रदूषित क्षेत्र
शहर में वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा बेगमपुल और केसरगंज एरिया में रिकॉर्ड किया जाता है। इसके अलावा दीपावली पर वायु प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed