{"_id":"693439b26791b6ddc50df350","slug":"sheesham-tree-cut-accused-fled-on-seeing-police-meerut-news-c-29-1-mng1006-160145-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शीशम का काटा पेड़, पुलिस को देखकर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शीशम का काटा पेड़, पुलिस को देखकर भागे आरोपी
Sat, 06 Dec 2025 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
मीरापुर। शुक्रवार की रात में रामराज थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निल्ला के जंगल में गांव के समीप चोर सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ को काटकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय गश्त करते हुए रामराज पुलिस गांव में पहुंची तो पुलिस को आता देख चोर कटी हुई शीशम को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर वन विभाग कर्मचारियों को बताया। तब वन विभाग कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पता किया जा रहा है कि शीशम का पेड़ किसान का है या सरकारी है। वन विभाग टीम ने कहा कि जांच की जा रही है।