फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   She used to talk to her nephew, so she was killed...no grief

Meerut News: भांजे से बात करती थी इसलिए मार डाला...कोई गम नहीं

Thu, 29 Jan 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
She used to talk to her nephew, so she was killed...no grief
मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में सोमवार देर रात पत्नी शमीना (40) की हत्या करने वाले पति वकील ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शमीना मेरे भांजे से बातें करती थी इसलिए उसे मार दिया। उसको मारने का मुझे कोई अफसोस नहीं है। हां बच्चे परेशान हो गए। सोचता था कि उसको मारने के बाद बच्चों को मैं ही पालूगां मगर ऐसा नहीं हो सका। पुलिस ने बुधवार को आरोपी वकील को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, दंपती के बच्चों को उनका मामा शमीम अपने साथ श्यामनगर लेकर चला गया। मेडिकल थाना पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी शमीना की शादी करीब 20 साल पहले गढ़ मुक्तेश्वर निवासी वकील के साथ हुई थी। बाद में वह भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित गांव गोकलपुर में रहने लगा। वकील पेशे से ट्रक चालक है, उसके छह बच्चे हैं। शमीना काफी समय से गढ़ रोड स्थित फैमली हॉस्पिटल में वार्ड आया के तौर पर कार्यरत थी। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण शमीना लगभग 11 महीने पहले अपने तीन बच्चों फिजा, खुशी व परी के साथ कमालपुर गांव में एक कमरा लेकर रहने लगी थी। तीन बच्चे इमरान, अप्पो, जैनब वकील के साथ रहते थे।
विज्ञापन



एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वकील के भांजे गुड्डू से उसकी पत्नी शमीना बातें करती थी इसलिए वह उसके चरित्र पर शक करता था। इसी कारण दंपती में विवाद चल रहा था और दोनों अलग रहते थे। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शमीना हॉस्पिटल से अपने घर कमालपुर लौट रही थी। इसी दौरान पति वकील ने मकान से कुछ पहले ही शमीना के गर्दन, चेहरे, सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में वह गढ़ मुक्तेश्वर भाग गया। शमीना के भाई शमीम ने मेडिकल थाना पर वकील के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी वकील को गढ़मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया था। एसपी सिटी के बताया कि पूछताछ में वकील ने बताया कि भांजे से बातें करने पर उसने शमीना का मारा है। उसे इसका कोई गम नहीं है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। उसका भांजा किसी दूसरे शहर गया है पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed