{"_id":"5a381f984f1c1bce6d8b4c8e","slug":"shastrinagar-me-loot-ke-baad-mahila-ki-hatya-ki-koshish","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में लूट के बाद महिला की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में लूट के बाद महिला की हत्या की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-3 में सोमवार शाम घर में घुसकर एक बदमाश ने महिला की हत्या की कोशिश की और लाखों की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गया। वृद्ध महिला घर में अकेली रहती है। महिला के मूंह से खून आता देखकर बदमाश उन्हें मृत समझकर फरार हो गया। घंटों बाद महिला को होश आया तो वह चिल्लाते हुए बाहर निकली और शोर मचा दिया। घटना के बाद सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची।
शास्त्रीनगर सेक्टर- निवासी उमा अग्रवाल (58) अपने घर में अकेली रहती हैं। उनके पति विनोद अग्रवाल की बीस दिन पहले 27 नवंबर को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उमा अग्रवाल ने बताया कि उनके घर में डेढ़ साल पहले एक किराएदार अमरदीप अपनी प्रेमिका के साथ रहता था। एक माह पहले वह मकान छोड़कर चला गया। सोमवार शाम को उमा घर में थी, इस बीच आरोपी अमरदीप पहुंचा और उमा से कहा कि मुझे पता चला कि बाबूजी की मौत हो गई, सोचा था कि घर पहुंचकर हालचाल जान लूं। उमा उसे कमरे में बैठाकर रसोई में चाय बनाने चली गयी।
जैसे ही वह चाय बनाकर लायी तो अमरदीप ने दरवाजा बंद कर दिया और मोबाइल फोन की चार्जिंग वायर से उमा का गला घाेंटने की कोशिश की। उमा ने विरोध किया तो अमरदीप ने उसे धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। उमा चिल्लाई, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को आवाज नहीं आयी। जमीन पर गिरने के कारण उमा बेहोश हो गयी और उनके मुंह से खून आने लगा। आरोपी उनको मृत समझकर कानों के कुंडल, अलमारी में रखा पर्स और लाखों रुपये की ज्वैलरी लूट कर फरार हो गया। काफी देर बाद जब उमा को होश आया तो वे किसी तरह दरवाजे पर पहुंची और शोर मचाया। लोगों ने एकत्र होकर लूट की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर नौचंदी मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस पहले मामले को दबाने में लगी रही। बाद में भाजपाई पहुंचे तो पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल भेजा। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि आरोपी अमरदीप के खिलाफ मारपीट, लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने घेरा थाना
लूट की सूचना पर भाजपा नेता नरेंद्र राष्ट्रवारी, संजीव अग्रवाल, पंकज कतीरा, संजीव पुंडीर, बिरेंद्र शर्मा और अन्य भाजपाई मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। बाद में भाजपाई थाने पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह भाजपाईयों को समझा कर शांत कराया।
मैं बच गई
पुलिस के सामने बिलखते हुए उमा अग्रवाल ने बताया बस पता नहीं क्या हुआ। बस उनकी जान बच ही गयी। वह अकेली क्या करती। सीओ ने बताया कि आरोपी अमरदीप शास्त्रीनगर में कई मकानों में लंबे समय तक किराए पर रहा है, जो प्रेमिका को पत्नी बताता था। लेकिन किसी ने भी आरोपी का वेरीफिकेशन नहीं कराया। यह भी नहीं पता कि कहां का रहने वाला है। रात में पुलिस ने कई मकानों में आरोपी की तलाश की। एक मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
अपराध का अड्डा बना शास्त्रीनगर
शास्त्रीनगर अपराध का अड्डा बनता जा रहा है। चार दिन पहले पीवीएस के पास बदमाशों ने दंपति से मोबाइल लूट लिया था। विरोध पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक ऑटो चालक के कंधे में गोली लग गई थी। पांच दिन पहले भी शास्त्रीनगर में दो मोबाइल लूट थे।