फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shastrinagar me gomaas se bhari car

शास्त्रीनगर में गोमांस से भरी कार छोड़कर भागे   

Tue, 12 Jun 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
 shastrinagar me gomaas se bhari car
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में सोमवार तड़के गोमांस से भरी कार छोड़कर आरोपी भाग निकले। गोमांस का पता चला तो भीड़ ने कार को घेरकर तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास किया। 
विज्ञापन

शास्त्रीनगर स्थित जगदंबा हॉस्पिटल के पास काले रंग की एस्टीम कार खड़ी थी। सोमवार तड़के 4:30 बजे अधिवक्ता हरेंद्र सिंह वॉक पर निकले थे। इस दौरान कार की एक खिड़की खुली थी। हरेंद्र सिंह ने कार में देखा कि पालीथिन में लिपटा मांस है। कार में मांस की जानकारी लगने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हरेंद्र सिंह की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि कार से कुछ दूरी पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह भाग निकले। कार की तलाशी में करीब ढाई क्विंटल मांस मिला है। पुलिस ने पशु चिकित्सक की एक टीम को बुलाकर मांस की जांच कराई। थानाध्यक्ष के अनुसार प्राथमिक जांच में मांस गोवंश का बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री में जाता गोमांस 
पुलिस का मानना है कि यह मांस हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्ट्री में जा रहा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि कार खराब हो गई थी। आरोपियों ने कार को खुद ठीक करने का प्रयास किया। कार ठीक नहीं हुई तो वह दूर जाकर खड़े हो गए। लोग वॉक पर निकले तो वह घबरा गए। 

टोल प्लाजा की पर्ची में खेल 
आरोपियों की कार में टोल प्लाजा की कई पर्चियां मिली हैं। जिसमें रोजाना रुड़की रोड से टोल से गुजरने की पुष्टि हो रही है। एक पर्ची तो 12 जून की सुबह 3:39 बजे की है। सवाल उठता कि एक दिन बाद की पर्ची टोल  से कैसे कटवा ली गई। इसको लेकर चर्चा है कि आरोपी जरूर फर्जी पर्ची लेकर चलते थे। ताकि यह पता न चले कि कौन से रूट से आरोपी आते हैं।

लोगों में जबरदस्त आक्रोश  
शास्त्रीनगर के लोगों में पुलिस के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस से सेटिंग कर यह गोतस्कर हत्या कर रहे हैं। लोगों ने कार में तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास भी किया। लोगों ने बताया कि अगर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेेज देख लेती तो अब तक गो हत्यारों का पता चल जाता। पुलिस ने गोमांस को जमीन में दबवा दिया है। कार कब्जे में लेकर दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया। 


शकील के नाम है कार 
एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया है कि कार के नंबर को सर्च किया तो उसका रजिस्ट्रेशन शकील के नाम का बताया गया। जांच में सामने आया कि यह गाड़ी गढ़ रोड की तरफ से आई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जल्द इसका खुलासा कर देगी। रात में गश्त करने वाली पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed