{"_id":"5ee28eaf8ebc3e430c40a4fd","slug":"shastrinagar-garh-road-market-opens-the-way-for-opening-city-news-mrt485999570","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर, गढ़ रोड बाजार खुलने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर, गढ़ रोड बाजार खुलने का रास्ता साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर, गढ़ रोड बाजार खुलने का रास्ता साफ
मेरठ। विभिन्न बाजार खोले जाने की बाबत प्रशासनिक अधिकारियों की बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई। इसमें गढ़ रोड, शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट आदि खुलने का रास्ता साफ हो गया। उधर, कुछ व्यापारिक संगठनों ने सांसद के साथ बैठक कर बाजार खुलवाने की मांग रखी।
शास्त्रीनगर में एसडीएम के साथ बैठक
शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ सेंट्रल मार्केट समेत आसपास के क्षेत्रों के बाजार खुलवाने की काफी समय से मांग करा है। संगठन द्वारा बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की तैयारी पूर्ण कर ली हैं। व्यापारियों का पक्ष जानने के लिए एसडीएम और पुलिस अधिकारी आज सुबह सेंट्रल मार्केट पहुंचे। यहां शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि जिस प्रकार शहर के अन्य बाजारों को खोला है। उसी तरह शास्त्रीनगर, गढ़ रोड क्षेत्र को भी खोला जाए। इस पर एसडीएम ने बाजार खुलवाने का आश्वासन दिया है। संभवत: दो दिन में बाजार खोल दिया जाएगा।
कंटेनमेंट जोन से आज बाहर होगा नौचंदी क्षेत्र
एसीएम सिविल लाइंस चंद्रशेखर सिंह ने बृहस्पतिवार को नौचंदी थाना क्षेत्र के बाजारों का निरीक्षण किया। संयुक्त गढ़ रोड व्यापार समिति के महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि दुर्गा नगर में कोरोना पॉजिटिव मिला था। वह 500 मीटर से भी अधिक दूर है। इसके बावजूद बाजार को कंटेनमेंट जोन में रखा है। इसकी पैमाइश एसीएम और सीओ नौचंदी की निगरानी में हुई। महामंत्री ने बताया कि सोहराब गेट बस अड्डे से नौचंदी थाना क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानें और मेडिकल की ओर कंटेनमेंट जोन से आज बाहर हो जाएगा। यहां मार्केट अध्यक्ष रजत गुप्ता, महामंत्री राजू शर्मा, अतुल बंसल, अनिल सिंघल, नंद प्लाजा मार्केट के महामंत्री अनुराग बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
पैठ बाजार में दुुकान खोलने का प्रयास, हंगामा
लालकुर्ती के साथ पैठ बाजार क्षेत्र में भी कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोलने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें बंद करा दिया। इस बीच कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया। वहीं, कैंटोनमेंट खोखा होल्डर्स यूनियन ने संयुक्त व्यापार अध्यक्ष नवीन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर बाजार खुलवाने की मांग की। उधर, बाजार अध्यक्ष लकी सेठी और महामंत्री अक्षित बिंद्रा ने कहा कि लालकुर्ती में साप्ताहिक पैठ को बंद कर रूटीन बाजार खोला जाना चाहिए। उपाध्यक्ष अजय ओबराय ने कहा कि यहां ज्यादातर व्यापारी दुकानों का किराया देने में असमर्थ हैं।
बफर जोन के बाजार खोलने की मांग
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। वहीं, प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि बफर जोन में सभी व्यापारिक गतिविधियों को अतिशीघ्र चालू कराया जाए। शहर के अधिकतर बाजार बफर जोन में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मनमानी कर बाजार बंद करा रही है।