{"_id":"5ea0a02e8ebc3e90a6541102","slug":"shastri-nagar-the-ssp-suspended-the-outpost-incharge-and-a-soldier-after-an-uproar-in-the-robbery-case-in-front-of-the-house-in-front-of-the-businessmans-wife-meerut-news-mrt478812830","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में व्यापारी की पत्नी से घर के सामने चेन लूट मामले में हंगामे के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी व एक सिपाही को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में व्यापारी की पत्नी से घर के सामने चेन लूट मामले में हंगामे के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी व एक सिपाही को किया निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन में भी बदमाश वारदात कर रहे हैं। शास्त्री नगर में व्यापारी की पत्नी से घर के सामने ही बदमाशों ने चेन लूट ली। इतना नहीं छीनाझपटी में महिला को चोट तक भी आई है। वारदात की जानकारी के बाद लोगों ने हंगामा किया। इसके बावजूद पुलिस देरी से पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी ने तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित कर दिया।
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर बी निवासी अमन गुप्ता की पत्नी प्रेरणा गुप्ता अपने घर के बाहर बुधवार रात करीब 9.00 बजे खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और महिला को हथियार दिखाते पर हुए बदमाशों ने गले से चेन छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को धक्का दे दिया, जिसने उसे चोट आई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस देर से पहुंची, जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में भी कोई सुरक्षित नहीं है। पुलिस की कोई गश्त शास्त्री नगर में नहीं हो रही है। यह मामला एसएसपी तक पहुंच गया। एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मुनेंद्र सिंह और सिपाही निर्दोष को सस्पेंड कर दिया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।