फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugar Mill DM B. son of director. Chandrakala was arrested by Office

शुगर मिल के डायरेक्टर के बेटे को डीएम बी. चन्द्रकला ने ऑफिस से कराया गिरफ्तार

Thu, 29 Dec 2016 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 29 Dec 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
Sugar Mill DM B. son of director. Chandrakala was arrested by Office
डीएम बी. चन्द्रकला
मलियाना स्थित जसवंत शुगर मिल लिमिटेड के डायरेक्टर श्री वकील चंद जैन के बेटे एडवोकेट शरद जैन को ब्रहसपतिवार को जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने सिविल लाइन पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। 
विज्ञापन


डीएम ने यह गिरफ़्तारी अपने कार्यालय से कराई है जिसके बाद पुलिस अधिवक्ता को सिविल लाइन थाने में ले गई। जसवंत शुगर मिल कंपनी की 1984 में सरकार ने चीनी शुगर मिल की 16000 गज जमीन को एकवारकर लिया था। 
विज्ञापन


 

तत्कालीन जिलाधिकारी तुलसी गोड ने जमीन को कर दिया था नीलाम

Sugar Mill DM B. son of director. Chandrakala was arrested by Office
शरद जैन
वहीं 1992 में तत्कालीन जिलाधिकारी तुलसी गोड ने इस जमीन को नीलाम कर दिया था। इसके बाद शरद जैन हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट में केस जीतने के बाद 2001 में नीलामी रद्द कर दी गई। प्रदेश सरकार 2003 में सुप्रीम कोर्ट चली गई जिसके बाद नीलामी में जमीन खरीदने वाले की रिट को खारिज कर दिया गया। साथ ही जमीन खरीदने वाले व्यक्ति को 6 प्रतिशत की ब्याज दर से भुगतान करने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में मामला कोर्ट में चल रहा है

बता दें कि गुरुवार को शरद जैन वेदव्यास पुरी में एमडीए की जमीन के विवाद में जिलाधिकारी के कार्यालय में शिकायत पत्र लेकर गए थे। आरोप है कि डीएम ने उन्हें पुलिस बुलाकर सिविल लाइन थाने भिजवा दिया। जिसके बाद गुस्साए वकीलों ने डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिविल लाइन थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed