फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sharab mafia attack on sikh family

रेलवे रोड में शराब माफिया का सिख परिवार पर हमला, पगड़ी गिरी

Sun, 05 Sep 2021 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
sharab mafia attack on sikh family
शराब माफिया का सिख परिवार पर हमला, पगड़ी गिरी
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे रोड थाने के सामने शनिवार रात शराब माफिया ने पड़ोसी सिख परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग की बात भी सामने आई है। वारदात के बाद हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को चिकित्सा के लिए भिजवाया। देर रात पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया।
रेलवे रोड स्थित मोहल्ला पूर्वा दीनदयाल में गुरमीत सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे कुलजीत सिंह और मनी भी हैं। शनिवार को गुरमीत अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी दीपक, कपिल और बंटी ने कैमरे लगा रहे लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। गुरमीत सिंह ने विरोध जताया तो इनके सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर कुलजीत सिंह और मनी बाहर निकले तो दबंगों ने उनको भी घेरकर पीट दिया। इसी दौरान हमलावरों ने गुरमीत सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। इससे उनकी पगड़ी खुल गई और नीचे गिर गई। कुछ मिनट के लिए उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इसके बाद हंगामा तेज हो गया। परिवार के लोग थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। तब तक हमलावर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और लहूलुहान गुरमीत सिंह और उनके बेटों को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, मगर कोई हाथ नहीं आया। रात में पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दी गई, जिस पर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिला पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पोल खुलने के डर से की वारदात
घायल गुरमीत सिंह का कहना था कि उनके पड़ोस में गैरकानूनी काम होते हैं। आरोप है कि भूप सिंह, उसके बेटे दीपक, कपिल और बंटी शराब माफिया हैं और नकली शराब बेचने के अनैतिक धंधे में लिप्त हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद पोल खुलने की डर से ही इन्होंने कैमरे लगाने का विरोध किया। उन्होंने बताया कि अनैतिक गतिविधियां बढ़ने के कारण वह अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए कैमरे लगवा रहे थे।
---
मुसीबत के समय में की थी मदद
हमले में घायल कुलजीत सिंह ने बताया कि यहां उनका एकमात्र सिख परिवार है और लोगों की मदद में विश्वास रखता है। कुछ महीने पहले दो लाख रुपये बिजली का बिल बकाया होने के कारण भूप सिंह के घर की बिजली कट गई थी। पीने के पानी तक के लिए मोहताज हो गये थे। तब इस परिवार की मदद की, लेकिन इन लोगों ने इतना भी याद नहीं रखा।
--
हमलावरों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
- सिख परिवार पर हमला करने वाले शराब माफिया पर दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में वह जेल भी जा चुके हैं। भूपसिंह पर अवैध शराब बेचने पर 2017 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके अलावा दीपक पर चार, कपिल पर तीन और भूप सिंह के धेवते रिंकू पर भी चार केस गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।

--
आरोपी शराब माफिया हैं। इनके परिवार पर कई केस दर्ज हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed