फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shanvi and Ansh got first position in swimming competition

Meerut News: तैराकी प्रतियोगिता में शान्वी और अंश ने पाया पहला स्थान

Tue, 22 Aug 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shanvi and Ansh got first position in swimming competition
बिजनौर नेहरू स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभगाी। स्रोत स्टेडियम।
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आठ से नौ साल तक के तैराकों ने 50 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग में शान्वी राठी और अंश ठाकुर ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री विनय राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल बालिका वर्ग 10 से 12 उम्र में अवीषा ने पहला स्थान पाया। 15 से 17 वर्ष वर्ग में अर्जुन कुमार प्रथम रहा। 11 से 14 वर्ष वर्ग में मोहम्मद शारिक ने पहला स्थान पाया। 12 से 13 वर्ष वर्ग में तनय यादव प्रथम रहा। 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 15 से 17 वर्ष में अंश चौहान विजेता रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी प्रतियोगिता में 12 से 13 वर्ष के आयु वर्ग में मनीषी ने पहला स्थान पाया। वहीं 100 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में तनय यादव प्रथम रहा। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, ओमवीर राणा, कैप्टन विशनलाल, सुधांशु वत्स, इंद्रमणि, हिमांशु, चित्रा चौहान, अंशु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आज होगा कुश्ती का मंडल स्तरीय ट्रायल्स
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को सब जूनियर बालक वर्ग में कुश्ती का जिला स्तरीय ट्रायल्स हुआ। फ्री स्टाइल में रजत कुमार, सुशांत चौधरी, लक्की, यश, प्रशान्य आर्य, निखिल, शिव प्रताप, रोहित का मंडल स्तरीय ट्रायल्स के चयन हुआ। इसके अलावा ग्रीको रोमन कुश्ती में अंकित कुमार, सारंग, अनमोल, पियुष का चयन हुआ। मंडलय स्तरीय ट्रायल्स 22 अगस्त को मुरादाबाद स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed